Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरओ तथा एआरओ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करेंगे – हर्षिका सिंह आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में आयोजित आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी आरओ तथा एआरओ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी संबंधित अपने-अपने दायित्वों की बारीकि को समझें। श्रीमती सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम की सभी जरूरी तैयारियाँ समयपूर्व पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि एआरओ को दिए गए क्लस्टर के अंतर्गत शामिल पंचायतों में सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान नाम-निर्देशन, संवीक्षा, चैकलिस्ट सहित अन्य गतिविधियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण में एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, एसडीएम निवास शिवाली सिंह, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

संपत्ति विरूपण की कार्यवाही जारी रखें

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ तथा एआरओ को निर्देशित किया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा संपत्ति विरूपण के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में राजनैतिक प्रचार से संबंधित संपत्ति विरूपण निवारण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। संपत्ति विरूपण निवारण के लिए नियुक्त दस्ते द्वारा इस संबंध में सतत् रूप से कार्यवाही जारी रखी जाए। आरओ तथा एआरओ प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन से संबंधित समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में नाम-निर्देशन से लेकर मतदान एवं परिणाम की घोषणा तक की समस्त गतिविधियों एवं उसकी प्रक्रिया के संबंध में बताया गया।

Related posts

अग्रिम कुमार भा.प्र.से. को एसडीएम घुघरी का प्रभार

Reva India News

बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म नागरिकों से जनगणना में सहयोग की अपील

Reva India News

Leave a Comment