Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बंधन समाप्त कराने हुई पनका,पनिका समाज की बैठक सुनेहरा में*

बंधन समाप्त कराने हुई पनका,पनिका समाज की बैठक सुनेहरा में

//लालच हीन मतदान मुहिम भी छेड़ दिया है संगठित पनका,पनिका समाज मंडला ने//

*मंडला*

पनका,पनिका समाज उत्थान एवं जनकल्याण समिति की बैठक मंडला विकासखंड के सुनेहरा में रविवार 19 दिसंबर को संपन्न हुई।

संगठन जिला सचिव पी.डी.खैरवार एवं मीडिया प्रभारी रामकुमार बघेल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है,कि बैठक के दौरान सुनेहरा सेक्टर का विस्तार करते हुए सेक्टर प्रभारी नरेश बघेल,मगन बाई, सहप्रभारी मनसुख पनरिया और संगीता पड़वार सहित बालक दास सोनवानी,रामजी दास सोनवानी,बीरन दास पड़वार,मुरारी दास भैंसवार,हरिदास पड़वार,पवनवास पड़वार एवं बबलू दास पड़वार को सहयोगी सदस्य का दायित्व सौपा गया है।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.डी.पिटनिया के अनुसार जाति समाज पर सरकार के गलत मंशूबे को असहनीय बताते हुए जाति पर लगाये क्षेत्रीय बंधन से मुक्त होने की जिद पर अड़े समाज अब अपना हक लेकर ही रहने की बात की है।समाज के संरक्षक सोना दास मानिकपुरी के द्वारा बताया गया है,कि समाज को विकास से कोसों दूर धकेलने का काम सरकार पचास साल से करना बंद नहीं कर रही है। जिससे समाज आक्रोशित होते जा रहा है।घुघरी तहसील अध्यक्ष तुलसीराम पड़वार ने बताया है कि,समाज को एक सूत्र में लाकर समाज का विकास कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र धार्या ने बताया है,कि समाज में सृजनात्मक और रचनात्मक कार्य करने के लिए हमें अब हक लेकर ही मानना होगा।

स्वजातीय समाज के जिला, विकासखंडों,क्षेत्रीय और गांव-गांव शाखाओं को भी मजबूत बनाते हुए समाज की जनगणना कार्य को गति देने जैसे मुद्दों पर निर्णय लिए गये हैं।

*लालच हीन मतदान के लिए मुहिम की शुरुआत*

पनका,पनिका समाज जिला मंडला ने जिले भर भर में लालच हीन मतदान की अपील करने की मुहिम छेड़ दिया है। त्रिस्तरीय पंचायती राज के स्थानीय निकायों के चुनावों की तारीखें आ गई हैं।अब हमें अपने वार्ड पंच,सरपंच,जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निष्पक्ष ढंग से समझदारी से करने की बात की गई है।इसी को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज रविवार 19 दिसंबर से मंडला विकासखंड के सुनेहरा गांव से कर दिया है।जिसको सभी विकासखंडों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों तक पहुचाए जाने का निश्चय किया गया है।इस महान प्रयास में साथ देने लोकतांत्रिक चुनाव के पक्षधर संगठन शांति सद्भावना मंच एवं लोकतांत्रिक अधिकार मंच मंडला सहयोगी संस्थान रहे हैं। इसी तारतम्य में मंडला विकासखंड के ग्राम सुनेहरा में रविवार 19 दिसंबर को मददाता जागरूकता को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं से निष्पक्ष बिना लोभ लालच के मतदान करने की अपील की गई है।जिस अपील को सुनकर समझकर उपस्थित जनसमूह ने स्वतंत्र रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के चयन करने की चर्चा को चारों ओर फैलाने की भी बात कही है।

बैठक में दशरथ दास बघेल,असाढ़ू दास गायगवाल,बबलू दास बैरागी,मुरारी दास बैरागी,बालक दास सोनवानी,नरेश बघेल,संगीता भाई,मंगन बाई,गुड्डी बाई,जमना बाई,रोशनी बाई,नीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में मुख्य रूप से सहभागी बनकर बने।

भवदीय

पी.डी.खैरवार

Related posts

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

Reva India News

जिले में मिले 34 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

एचपीवी टीकाकरण अभियान: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल

Reva India News

Leave a Comment