Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया साँची दुग्ध प्रशीतन केंद्र का निरीक्षण

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने देवदरा रोड स्थित साँची दुग्ध प्रशीतन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्री तिवारी एवं संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में साफ-सफाई एवं सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के अधोसंरचना के विकास के लिए एस्टीमेट बनाते हुए इसका सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से सांची दुग्ध संघ से जुड़े किसानों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को किए जाने वाले भुगतान तथा नियमित रूप से प्राप्त होने वाले दुग्ध की मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने दुग्ध की गुणवत्ता परीक्षण करते हुए निरीक्षण भी किया। उन्होंने प्रशीतन केन्द्र परिसर स्थित कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं भी देखी। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग केसीसी से संबंधित लगातार एवं नियमित रूप से कैंप आयोजित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को केसीसी का लाभ दें।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

Reva India News

मिश्रित मत्स्य बीज शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में उपलब्ध

Reva India News

आरओ तथा एआरओ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करेंगे – हर्षिका सिंह आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment