Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज विभाग के द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही

मण्डला 30 दिसम्बर 2021

सहायक खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही करते हुये 29 दिसम्बर 2021 को खनिज विभाग द्वारा मण्डला में 5 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। जब्त वाहन ट्रेक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 51 एए 4714, ट्रेक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 51 जी 1540, ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक एमपी 51 एए 7986 एवं एमपी 51 एए 7766 को रेत खनिज का अवैध परिवहन करने पर एवं ट्रेक्टर ट्राली एमपी 51 जी 0744 को गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करने पर जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त वाहनों में म0प्र0 गौण खनिज नियम 1996 एवं म0प्र0 रेत नियम 2019 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने संपर्क करें

Reva India News

दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करें जिला अधिकारी – कलेक्टर

Reva India News

एमपी बोर्ड ने हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में किया संशोधन

Reva India News

Leave a Comment