Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022

मण्डला 1 जनवरी 2022

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

अपशिष्टों का समुचित प्रबंधन नहीं करने वाले रिसोर्ट पर होगी सख्त कार्यवाही स्थानीय सलाहकार समिति कान्हा टाईगर रिजर्व की बैठक संपन्न

Reva India News

श्री चौहान ने प्रदर्शनियों का किया अवलोकन  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से धान प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया

Reva India News

Leave a Comment