Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21518 किसानों से 1205597.23 क्विंटल धान की खरीदी  

मण्डला 5 जनवरी 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 5 जनवरी 2022 तक जिले के 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित की गई है। आज दिनांक तक 21518 किसानों से 1205597.23 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोविड संक्रमण के चलते किसानों से अनुरोध किया है कि वे विक्रय एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही (www.mpeuparjan.nic.in पर खरीफ वर्ष 2021-22 में किसान कोड, समग्र सदस्य आईडी, मोबाईल नंबर के माध्यम से अपना एसएमएस देख सकते हैं) उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर आएं तथा सभी कृषक फसल को साफ कर एफएक्यू मापदण्ड के अनुरूप ही उपार्जन केन्द्र पर आएं। ताकि फसल विक्रय के समय किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाया जा सके। एस.एम.एस. प्राप्त न होने की स्थिति में फसल तैयार होने की जानकारी उपार्जन केन्द्र को दें। ताकि उन्हें विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजा जा सके। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतने का भी आग्रह किया है।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

छात्राएं खूब मन लगाकर पढ़ाई करें जिससे आपका सुनहरा भविष्य बन सके – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बाल मेला को संबोधित किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment