Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली उपार्जन बैठक

मण्डला 7 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपार्जन से संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उपार्जित फसल के परिवहन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केन्द्रों की मैपिंग एवं परिवहन संबंधी जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने डीएम नान से जिले में उपलब्ध बारदानों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिवहन की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त संख्या में तत्काल ट्रक लाएं। बारदानों की कमी होने पर कल तक तत्काल पूरी करें। कलेक्टर ने कहा कि परिवहन की गति बढ़ाने के लिए कल एवं परसो पीडीएस मिलिंग में संलग्न ट्रकों को उपार्जन कार्य में उपयोग करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला सहकारिता अधिकारी श्री त्रिपाठी, डीएम नान, एआरसीएस श्री उईके, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, जिला मर्कफेड अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 2 अगस्त को

Reva India News

12 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर सम्पन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment