Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उदयचौक में की गई 1400 रूपए की चालानी कार्यवाही

मण्डला 7 जनवरी 2022

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की जिला मुख्यालय में मॉस्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की शक्तियों के साथ ड्यूटी लगाई है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस के सहयोग से मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानों तथा प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के उदयचौक मंडला में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा-2 दीपक आर्मो की ड्यूटी लगाई गई है। कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु रोको-टोको अभियान के अंतर्गत उदयचौक मंडला में लोगों को मॉस्क के प्रति जागरूक एवं कोविड प्रोटोकॉल संबंधी जानकारी दी गई। उदयचौक में मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों एवं सोशल डिस्टेसिंग के उल्लंघन पर 1400 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।

Related posts

हरदौल लाला मंदिर से निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा जमकर नाचे रामभक्त

Reva India News

नन्ही माइशा नूर ने रखा पहला रोजा

Reva India News

चहुँमुखी विकास के साथ उपलब्धियों भरा रहा एक वर्ष

Reva India News

Leave a Comment