Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 दिसम्बर तक 905 प्रतिष्ठानों के लिए गए नमूने 61 प्रकरणों में लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

मण्डला 11 जनवरी 2022

अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संपूर्ण जिले में ’मिलावट से मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत 9 नवम्बर 2020 से 31 दिसम्बर 2021 तक 905 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के रेगुलेटरी नमूने लिए गए हैं जिनमें दूध के 28 घी के 20 खोवा के 3 मिठाईयों एवं अन्य दुग्ध उत्पाद के 152 सरसों तेल के 13 एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 130, इस प्रकार कुल 346 नमूनें जांच हेतु लिये गए हैं। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 785 खाद्य पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग की गई है। मैजिक बॉक्स के माध्यम से 3565 नमूनों की जांच की गई है। खाद्य प्रतिष्ठानों में कमी पाये जाने पर 101 सुधार सूचना पत्र जारी किये गये हैं। मिलावट से मुक्ति अभियान अन्तर्गत लिये गये नमूनों में से 56 खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा 51 प्रकरण सक्षम न्यायालय में दायर किये गये हैं तथा 61 प्रकरणों में न्यायालयों के द्वारा लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

Related posts

युवाओं की योग्यता और कौशल के अनुसार अवसर दिलाने का प्रयास है रोजगार मेला- कलेक्टर

Reva India News

शिविर के माध्यम से प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभान्वित करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की कार्यवाही के लिए समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 17 दिसंबर से

Reva India News

Leave a Comment