Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 13 जनवरी 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 13 जनवरी 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 13 दिसम्बर को रात्रि 9 बजे जबलपुर से रवाना होकर 10 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 14 दिसम्बर को जेवरा एवं चकदेही में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम जेवरा में करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 15 जनवरी को 9 बजे जेवरा से प्रस्थान कर 10 बजे दुपटा पहुंचेंगे एवं माँ नर्मदा कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 10:30 बजे दुपटा से प्रस्थान कर 11 बजे मंडला पहुंचेंगे एवं सर्किटहाउस में अल्पविश्राम करेंगे, तत्पश्चात श्री कुलस्ते कोविड संबंधी बैठक लेंगे। इसके बाद राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 12 बजे मंडला से केवलारी के लिए प्रस्थान करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 16 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे मंडला पहुंचकर अल्पविश्राम करेंगे तथा 3:30 बजे मंडला से प्रस्थान कर 4 बजे ढेकों पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्री कुलस्ते सायं 5:30 बजे ढेकों से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं सायं 6 बजे मंडला पहुंचकर सर्किटहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 17 जनवरी को सायं 4 बजे मंडला से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Related posts

अवैध कॉलोनी निर्माण पर सख्ती कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Reva India News

लेबर चौक पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

जिले में मिले 9 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment