Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से मुझे मिला 70 लाख रूपये का ऋण – नितिन मिश्रा

मण्डला 13 जनवरी 2022

मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2022 को स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इसका आयोजन प्रदेश के साथ-साथ जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस नगर पालिका मण्डला के टाउन हॉल में किया गया।

जिला स्तरीय रोजगार मेला में नितिन मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत मुझे राईस मिल की स्थापना के लिए भारतीय स्टेट बैक से 70 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया था। नितिन बताते हैं कि राईस मिल की स्थापना मण्डला जिले के सुकतरा ग्राम में किया गया साथ ही राईस मिल का संचालन मेरे द्वारा सफलता पूर्वक किया जा रहा है साथ ही कुछ स्थानीय बेरोजगार लोगों को राईस मिल में रोजगार भी मुहैया कराया हूं। इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करता हूँ।

Related posts

रक्तवीरो का जगह जगह हुआ स्वागत शहरों की गलियों में* 

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए अग्रणी शाखा प्रबंधक को कलेक्टर ने दिया मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय नम भूमि दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment