मंडला मोहगांव सिंगारपुर स्थित हरियाणा के किसान का लोहान कृषि फॉर्म सिंगारपुर मोहगांव ब्लॉक में सैकड़ों मजदूरों ने काम बंद हड़ताल किया, जिसकी जानकारी की सूचना क्षेत्रीय विधायक डॉ अशोक मर्सकोले को दी गई, जिसमें 10-12 घंटे मजदूरी के बदले 120-130 रुपये का मजदूरी भुकतान किया जाता है, साथ ही ठीक से व्यवहार नहीं किया जाना गाली गलौच के साथ बातचीत के साथ ही शौचालय आदि की सुविधा का अभाव की शिकायत बताई,
सूचना की ख़बर पाते ही विधायक डॉ अशोक मर्सकोले तुरंत मजदूरों से मिलने सिंगारपुर पहुँचे 200-250 मजदूर बैठे थे जिसमें अधिकांश महिला और बच्चियाँ थी, उनकी शिकायत सुनी, शिकायत पाकर विधायक ने मण्डला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम से खेतिहर मजदूरों संबंधी भुकतान , समय और सुविधाओं पर चर्चा कर सिंगारपुर लोहान कृषि के मजदूरों की हड़ताल की बात बताई, विधायक ने चर्चा के साथ ही उनसे सीधे मजदूरों की बात कराकर उनकी वाज़िब मांगो से अवगत कराया, महिला मजदूरों ने अपनी तकलीफ़ मजदूरी भुकतान 120-130 रुपये 10 -12 घंटे का समय के बदले और अपनी काम के दौरान असुविधाओं का जिक्र श्रम अधिकारी के समक्ष फोन पर बातचीत के दौरान किया,
विधायक ने सिंगारपुर के साथ ही मोहगांव ब्लॉक के मलपहरी स्थित कृषि फॉर्म की बात भी श्रम अधिकारी के संज्ञान में लाया वहां एक महीने पहले शिकायत के आधार पर विधायक ने दौरा किया था वहाँ भी आज तक वही स्थिति है, जबकि विधायक ने श्रम अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी पर आज भी वही स्थिति आज भी बनी हुई है, इस बात पर श्रम अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त किया,
श्रम अधिकारी को विधायक ने हिदायत देकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया साथ ही कार्यवाही से अवगत कराने को कहा,
मण्डला में बड़े पैमाने पर कृषि फॉर्म, उद्योग मनेरी और उदयपुर में, क्रेशर और अन्य संस्थाओं में खुले रूप से उलंघन की शिकायतों का आना बताया इस परनाराज़गी जताई, श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन हो, श्रमिकों के हितों का मज़दूरी भुकतान समय सुविधाओं और सुरक्षा मापदंडों का पालन हो इसके निर्देश स्पष्ट रूप से संस्थाओं को देने और पालन कराने को कहा,
श्रम नियमों के तहत खेतिहर मजदूरों को 8 घंटे के काम के बदले कम से कम 230 रुपये देने का प्रावधान का पालन पूरे जिले के सभी संस्थाओं में कराने को कहा,नहीं होने की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित हो इसके स्पस्ट निर्देश दिए,
विधायक ने कहीं भी कोई भी संस्थान में श्रम कानूनों का पालन नहीं होने पर शिकायत कार्यालय में उपलब्ध कराने को आमजन से कहा,
ग्रामवासियों ने नाराजगी जाहिर किया कि कृषि फॉर्म में बड़े पैमाने पर बड़ी गाड़ियों ट्रकों का सब्जी हेतु आना जाना होता है इससे पूरा रोड़ पर पूरा कीचड़ भरा होता है रोड़ पर पूरा गड्ढा और कीचड़ भरा होने से ग्राम वासियों को बहुत परेशानी होती है, रोड़ बनाने की मांग की है,
विधायक के साथ ही प्रकाश पदम मंडलम अध्यक्ष सिंगारपुर, थाना प्रभारी मोहगांव मरकाम जी, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण बैरागी जी, रामनौमी जी, उदय मरावी जी सैकड़ो मजदूर और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ ,
द्वारा,
विधायक कार्यालय
डॉ अशोक मर्सकोले,
विधायक निवास,
जिला मण्डला मप्र।
