Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अब तक 179350 मे.टन की हुई धान खरीदी

मण्डला 19 जनवरी 2022

डीएम नान से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिये धान का उपार्जन कुल 37095 पंजीकृत किसानों से करने के लिए 29 नवम्बर 2021 को प्रारंभ हुआ था। पूर्व निर्धारित समय अवधि 15 जनवरी 2022 तक कुल 31400 किसानों से 171915 मे.टन की खरीदी हो चुकी थी, परन्तु असमय वर्षा के कारण कुछ कृषकों से खरीदी नहीं हो पाई जिसके कारण खरीदी तिथि में वृद्धि करने हेतु जिला प्रशासन से शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया जिसके अनुसार शेष बचे किसानों से धान खरीदी हेतु समय में वृद्धि होकर 20 जनवरी 2022 तक समय सीमा बढ़ाई गई। तदानुसार धान खरीदी जारी है एवं अंतिम 20 जनवरी 2022 तक शेष किसानों की धान खरीदी की जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार 19 जनवरी 2022 तक 179350.00 मे.टन की धान खरीदी की जा चुकी है। जो भी किसान एस.एम.एस अनुसार 20 जनवरी 2022 तक खरीदी केन्द्रों पर पहुंचेगें उनका धान खरीदा जायेगा।

Related posts

आई.टी.आई. पास आवेदकों के लिए पीपीपी पार्टनर के माध्यम से रोजगार के अवसर

Reva India News

निर्मला किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील स्टॉक में अंतर मिलने पर तहसीलदार ने की कार्यवाही

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 24 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment