Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 27 जनवरी 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 29 जनवरी 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 29 जनवरी को शाम 6:30 बजे बंदेली से पिंडरई के लिए रवाना होकर 7:10 बजे पिंडरई पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात्रि 8 बजे पिंडरई से मंडला के लिए प्रस्थान कर 9 बजे मंडला पहुंचकर कुछ देर सर्किटहाउस में विश्राम कर स्थानीय कार्यक्रम भाग लेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते रात्रि 9:30 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 10:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

श्री कुलस्ते 30 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे जेवरा से जंगलिया लुहारी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 बजे जंगलिया लुहारी पहुचकर बूथ विस्तारक योजना की बैठक लेंगे एवं आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 1:15 बजे जंगलिया लुहारी से चौरई के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1:45 बजे चौरई पहुंचकर मनरेगा योजना के अंतर्गत बने पुलिया का लोकार्पण करेंगे एवं बूथ विस्तारक योजना की बैठक लेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 3:30 बजे चौरई से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

दिव्यांगों के लिए सहारा बन रही जनसुनवाई तत्काल व्हीलचेयर पाकर किरण बैरागी ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

Reva India News

समिता को जनसुनवाई में मिली आर्थिक सहायता एवं दिव्यांग प्रमाण प्रत्र

Reva India News

’हर घर तिरंगा’ और ’हर घर स्वच्छता’ अभियान: मंडला के स्कूलों में दिखा उत्साह छात्राओं को दिलाई गई शपथ  

Reva India News

Leave a Comment