Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 को मनाया जायेगा शहीद दिवस

मण्डला 28 जनवरी 2022

30 जनवरी को प्रातः 11 बजे देश में उन शहीदों की स्मृति में जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया है दो मिनिट का मौन रखा जायेगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को विस्तृत आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार दो मिनिट का मौन धारण शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर अथवा सेना की तोप दागकर प्रातः 10:59 बजे से 11 बजे एवं मौन समाप्ति का समय 11:02 से 11:03 बजे तक आल क्लियर सायरन बजाकर दिया जायेगा। सिग्नल सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जायें और मौन धारण करें। जहां कोई सिग्नल प्रणाली उपलब्ध न हो, वहां सभी संबंधितों को प्रातः 11 बजे सुबह दो मिनिट के लिये मौन धारण का पालन करने हेतु निर्देश जारी किये जा सकते हैं। मौन धारण हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार, मुनादी आदि कर आम जनता को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं को शहीद दिवस के दौरान सख्ती से पालन किया जाये।

Related posts

एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छटवी में प्रवेश के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Reva India News

कलेक्टर ने किया मैली में सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 7 मई को

Reva India News

Leave a Comment