मण्डला 28 जनवरी 2022
27 जनवरी की शाम 3 बजे से 28 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 47 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रमतिला निवासी 15 वर्षीय बालक, पिपरिया निवासी 19 वर्षीय युवती, अमदरी निवासी 23 वर्षीय महिला, छितखुदरी निवासी 19 वर्षीय महिला, सुखरी निवासी 21 वर्षीय महिला, पिपरिया निवासी 18 वर्षीय दो युवती, भानपुर निवासी 19 वर्षीय युवती, सिविल लाईन निवास निवासी 50 वर्षीय पुरूष, आमाडोंगरी निवासी 24 वर्षीय महिला, खड़देवरी निवासी 19 वर्षीय युवती, पड़रिया निवासी 3 वर्षीय बालक, कुड़ामैली निवासी 4 वर्षीय बालिका, बाबादेवरी निवासी 35, 36 एवं 20 वर्षीय महिला, पड़रिया निवासी 44 एवं 16 वर्षीय पुरूष, बाबादेवरी निवासी 11 वर्षीय बालिका, 45 एवं 50 वर्षीय पुरूष, मक्के निवासी 30 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर-15 नैनपुर निवासी 57 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर-2 नैनपुर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर-5 नैनपुर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर-12 नैनपुर निवासी 47 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-8 नैनपुर निवासी 21 वर्षीय महिला, मुरता निवासी 24 वर्षीय महिला, पौंड़ी वार्ड-5 गढ़ी निवासी 23 वर्षीय महिला, मेढ़ा निवासी 19 वर्षीय महिला, भुआ निवासी 50 वर्षीय पुरूष, इलाही घुघरी निवासी 17 वर्षीय बालक, घरिया निवासी 22 वर्षीय पुरूष, बिलाईखार निवासी 18 वर्षीय महिला, दानीटोला निवासी 3 वर्षीय बालक, खम्हरिया निवासी 35 वर्षीय पुरूष, कछारी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, हर्राभाट निवासी 54 वर्षीय महिला, बिछिया निवासी 71 वर्षीय पुरूष, भीमडोंगरी निवासी 54 वर्षीय पुरूष, गुडली निवासी 60 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर-9 बिछिया निवासी 38 एवं 30 वर्षीय पुरूष, चंदिया निवासी 52 वर्षीय पुरूष, भोंदा बरिहा निवासी 60 वर्षीय पुरूष, सिवनी अरपा निवासी 54 वर्षीय पुरूष तथा दानीटोला निवासी 54 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।
