Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 जनवरी के अवसर पर तीन पुलिस निरीक्षकों को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिला प्रशंसा पत्र- सम्मानित किया प्रभारी मंत्री ने

शिव दोहरे,मंडला

मंडला। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड मंडला में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बम्हनी बंजर पुलिस थाना में पदस्थ निरीक्षक नीलेश दोहरे व पुलिस थाना महाराजपुर में पदस्थ रामेश्वर ठाकुर एवं पुलिस थाना बीजाडांडी में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र बर्मन को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशंसा पत्र दिया गया जिसे मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व में भी नीलेश दोहरे व रामेश्वर ठाकुर को पुलिस विभाग का सबसे बड़ा सम्मान रुस्तम जी अवार्ड के अलावा अनेक सम्मान से भी नवाजा गया हैं। बता दें की वर्तमान में पुलिस थाना बम्हनी बंजर में पदस्त निरीक्षक नीलेश दोहरे के द्वारा स्थाई वारंटो की सर्वाधिक तामीली व चिन्हित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए 26 जनवरी में मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया व प्रशंसा पत्र पाने वाले निरीक्षकों को उज्जवल भविष्य की कामना भी दी

गई। इसी तरह पुलिस थाना महाराजपुर में पदस्थ निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर को भी चिन्हित प्रकरण का निराकरण व गुम बालक, बालिकाओं की दस्तयाबी में सराहनीय कार्य करने के लिए मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी पुलिस थाना बीजाडांडी में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र बर्मन को चिन्हित प्रकरणों का निराकरण व मानव दुर्व्यापार व सम्बंधी मामले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Related posts

स्व सहायता समूह से जुड़कर कपुरिया दीदी आत्मनिर्भरता की ओर छोटे-छोटे ऋण लेकर की शुरुआत, समूह की भावना से मिला हौसला

Reva India News

प्राथमिक शाला मुकद्दमटोला की शिक्षिका निलंबित

Reva India News

निर्वाचन के संचालन के प्रेक्षण के लिए श्री राजेश कोल प्रेक्षक नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment