मण्डला 29 जनवरी 2022
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद मंडला द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला द्वारा की गई। चैकलिस्ट अनुसार समीक्षा करते हुए अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय-सीमा तय की गई। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा मोहन टोला में स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान एफएसटीपी प्लांट के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। कंपोस्ट पिट का निरीक्षण भी किया कार्य प्रगतिशील है। अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा आर.के. कुर्वेती मुख्य नगरपालिका अधिकारी को स्वच्छता महूआ ऐप के माध्यम से स्वच्छता संबंधित शिकायत आम लोग दर्ज कराने हेतु आम लोगों में प्रचार-प्रसार व जागरूकता लाने के निर्देश दिये। साथ ही घरों से गीला व सूखा कचरा शत प्रतिशत अलग-अलग लेने के निर्देश दिए।
