Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

मंडला 2 फरवरी 2022

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण व विक्रय के रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए जिला आबकारी अधिकारी सीमा धुर्वे कश्यप स्वयं आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी के साथ मण्डला शहर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्किंग परिसर में पर्ल सिल्वर रंग का वाहन मारूति अल्टो क्रमांक – एमपी-20-एफए-8150 संदिग्ध स्थिति में खड़े पाए जाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 52 के अंतर्गत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर विदेशी मदिरा बकार्डी ब्लैक रम की 22 बोतल एवं सिग्नेचर की 1 बोतल बरामद की गई। अज्ञात रूप से बरामद विदेशी मदिरा एवं वाहन को जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related posts

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.79 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार के निर्देश दिए इस महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हेतु दवाइयाँ और स्वस्थ्य विभाग का अमला मौजूद है

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोती महल का भ्रमण किया  

Reva India News

Leave a Comment