Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

मण्डला 4 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सीडी रेशियो की ब्रांचवार समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीडी रेशियो की प्रगति के लिए प्रभावी रूप से काम करें। उन्होंने कहा कि जिले में केसीसी कैम्प आयोजित करें। श्रीमती सिंह ने डिपॉजिट के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बैंकवार डिपॉजिट की जानकारी लेते हुए बैंक अधिकारियों से जवाब मांगे। बैठक में नाबार्ड से अखिलेश वर्मा, एलडीएम अमित केशरी, एनआरएलएम, नगरीय निकाय के अधिकारी, बैंक अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने डिपॉजिट एवं एडवांस के संबंध में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने वाले बैंक अधिकारियों को नॉटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंक को निर्देशित किया कि आगामी माह में विशेष प्रगति दिखाते हुए सीडी रेसियो को बेहतर करने प्रभावी कार्य करें।

श्रीमती सिंह ने वार्षिक साख योजना की समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की आंकड़ेवार जानकारी ली। उन्होंने कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए परफॉर्मेंस बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि सभी बैंकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दें। कलेक्टर ने जिले के बैकिंग पैरामीटर की समीक्षा की। उन्होंने 31 दिसम्बर तक बैकिंग पैरामीटर की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने 25 फरवरी को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस की योजनावार लक्ष्य की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कहा कि 20 फरवरी तक लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि मुद्रा योजना पर फोकस करें। कलेक्टर ने शहरी पथ विक्रेता एवं ग्रामीण पथ विक्रेता योजना की समीक्षा की। उन्होंने 10 फरवरी तक शहरी पथ विक्रेता के पेंडिंग प्रकरणों को शतप्रतिशत निराकृत के निर्देश दिए। पशुपालन एवं मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, एसएचजीएस लिंकेज, पीएमएफएमई, एआईएफ, मुद्रा योजना एवं एनपीए की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों के सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा की एवं शतप्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए।

Related posts

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

मुस्कान रिहैबिलिटेशन सेंटर में मनाया गया गणतंत्र दिवस  विशेष बच्चों ने फैशन ड्रैस कॉम्पटीशन में अलग – अलग वेश किया धारण 

Reva India News

कलेक्टर ने की सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment