Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झंडा राशि एकत्र करने में मंडला अव्वल

मंडला 4 फरवरी 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडा दिवस की राशि एकत्रित करने में मंडला पिछले कई वर्षों से प्रदेश भर में अव्वल रहा है। वर्ष 2019-20 में 3.83 लाख रूपए एकत्र करने का लक्ष्य जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मंडला को दिया गया था, किन्तु लक्ष्य से अधिक 7 लाख 3 हजार 316 की धन राशि एकत्रित की गई है। एकत्रित राशि का उपयोग सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए किया जाता है। इसके लिए राज्यपाल की ओर से गवर्नर हाऊस में कलेक्टर को सम्मानित किया जाता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर पंकज कुमार ने यह प्रशंसा पत्र, ट्रॉफी राज्यपाल से प्राप्त कर को जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह को सौंपा। इस दौरान जिला कल्याण संयोजक जगदीश पटेल, मोहपत लाल रघुवंशी एवं प्रकाश कुमार हरदहा, वरिष्ठ लिपिक उपस्थित थे।

Related posts

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन

Reva India News

योग दिवस पर मंडला में वृहद रक्तदान शिविर, 500 यूनिट संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित माहिष्मती घाट पर मोबाइल यूनिट से होगी शुरुआत, जिला अस्पताल और ज्ञानदीप स्कूल में लगेंगे मुख्य कैंप

Reva India News

सेमरखापा में आयोजित मड़ई मेला में चलाया गया जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment