Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पनका,पनिका समाज बबैहा सेक्टर बैठक में बनी संघर्ष की रूपरेखा*

मंडला  पनका पनिका समाज संगठन के बबैहा सेक्टर की रविवार को हुई बैठक में संघर्ष को लेकर तमाम रणनीति बनाई गई है। जिसका नेतृत्व करने सेक्टर अध्यक्ष संजय सोनवानी को बनाया गया है।
संगठन जिला सचिव पी.डी.खैरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 6 फरवरी को बबैहा में हुई सेक्टर बैठक में संजय सोनवानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष की सहमति से सेक्टर के अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया है।सचिव महेश दास, उपाध्यक्ष बाली दास, सहसचिव सुकल दास, कोषाध्यक्ष जगदीश, सलाहकार सदस्य धनेश्वर,मनोहर,कुंवर दास, शिवकुमार और नितिन सोनवानी को मनोनीत किये जाकर सेक्टर संगठन का दायित्व सौंपा गया है।
*जरूरत पड़ने पर हजारों का हुजूम उतरेगा सड़कों पर*
बैठक में सामिल होने पहुंचे तेरह गांवों के स्वजातियों ने संकल्प लिया है कि सरकार आवेदन निवेदन से बात नहीं मानती है तो घर घर से निकलकर सड़कों पर आंदोलन छेड़ने पनका पनिका समाज तैयार हो रहा है।
*बजट सत्र में प्रस्ताव लाकर पूर्ववत जनजाति में सामिल करने जनप्रतिनिधियों एवं मुख्यमंत्री से किया जा रहा है सघन संपर्क*
बताया गया है,कि जाति पर इंकावन साल पूर्व लगे क्षेत्रीय बंधन खत्म करने को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्वयं मुख्यमंत्री से भेंटकर 7 मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा बजट सत्र में प्रस्ताव पारित करने गहन संपर्क जारी है।
*स्वजातीय सर्वे का काम अंतिम दौर में*
बैठक के दौरान बताया गया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में पनका पनिका जाति की आबादी के आंकड़े एकत्र करने का काम संगठन जोर शोर से कर रहा है।मंडला जिले में भी सर्वे का काम अंतिम चरण से गुजर रहा है।शेष गांवों का जल्द से जल्द सर्वे कर जिला कार्यालय में जमा करने निर्देश दिए गए हैं।ताकि सरकार के सामने समाज की तथ्यात्मक आंकड़े रखे जा सकें।
*क्षैत्रीय बंधन हटवाने जारी संघर्ष के साथ अन्य रचनात्मक कार्य जारी रखने बनी रूपरेखा*
जिला एवं प्रदेश स्तर के संगठन से बैठक में सामिल होने पहुंचे पी.डी.खैरवार, मंडला जिलाध्यक्ष एड. धर्मेंद्र धार्या, उपाध्यक्ष जे.डी.पिटनिया, तुलसीराम पड़वार,नोखे दास सोनवानी,अजय पड़वार ने उपस्थित जनसमुदाय के साथ यह भी फैसला लिया गया है,कि पनका पनिका जाति पर लगे क्षेत्रीय बंधन समाप्त कराने जारी प्रयास के साथ अब हम संगठित होकर समाज की शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वरोजगार और दुख-सुख से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्याओं से जूझ रहे परिवारों को आपसी और सामूहिक सहयोग से समाज की बराबरी में लाए जाने के काम को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से आर. बी. सोनवानी,लामू दास सुरेश्वर,सुनीता गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिला पुरुष उपस्थित रहे।
भवदीय
पी.डी.खैरवार

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 अगस्त 2023

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार के निर्देश दिए इस महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हेतु दवाइयाँ और स्वस्थ्य विभाग का अमला मौजूद है

Reva India News

मंडला एसआईआर में प्रदेश में चौथे स्थान पर क़ाबिज़  यह उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश का पहला आदिवासी जिला  वनांचल क्षेत्र की चुनौतियों के बीच भी टीम ने रचा कीर्तिमान

Reva India News

Leave a Comment