Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना का लाभ लें

मंडला 10 फरवरी 2022

सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत् संचालित जनकल्याणकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना का पात्र हितग्राही लाभ लें। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना की पात्रता के अंतर्गत आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, आवेदक की आयु 18 से 59 वर्ष हो तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार का हो। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना के हितलाभ के तहत् विकलांग व्यक्ति जो 80 प्रतिशत या अधिक निःशक्त हो के हितग्राहियों के लिए 600 रूपए प्रतिमाह की पात्रता होगी। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

आदि उत्सव विशेष: रामनगर के ऐतिहासिक महलों में जीवित है गोंडवाना का गौरवशाली इतिहास 17वीं शताब्दी के मोती महल से चौगान मढ़िया तक आस्था और स्थापत्य की अनूठी गाथा

Reva India News

*कुर्मी समाज विकास संगठन जिला मंडला के द्वारा चुने हुए सजातीय जनप्रतिनिधियों व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया*

Reva India News

बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर पूर्व तैयारियां पुख्ता रखें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment