Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी  

मंडला 11 फरवरी 2022

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले में पात्र कृषकों को नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है। मौके पर गणना एवं रिकार्ड दुरुस्ती के दौरान कुछ किसान पंजीयन से शेष रहे गये हैं उनका पात्रता अनुसार पंजीयन किया जायेगा। अपात्र लोगों की पहचान करके उनका नाम लाभ पात्रों की सूची से हटाया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध समय अवधि में सोशल ऑडिट कराया जाएगा। योजना का लाभ ले रहे लोगों की सूची संबंधित पंचायत या द्वष्टवय स्थान में 14 फरवरी 2022 को लगाई जाएगी। सरपंच के माध्यम से भी लाभार्थियों के नाम ग्रामीणों के आगे सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि पता चल सके कि कौन पात्र है और कौन गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहा है। कृषकों, जन सामान्य से दावा आपत्ति प्राप्त की जायेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना तीन किस्तों में देती है।

 

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

 

परिवार में पति-पत्नी में से कोई एक जिसके नाम जमीन है और 18 साल से कम उम का बेटा या बेटी पति-पत्नी के साथ एक यूनिट माने जाएंगे। 18 साल से ज्यादा उम्र का बेटा या बेटी जिसके नाम जमीन है और माता-पिता से अलग रहता है। वह अलग यूनिट मानी जाती है और वह इस योजना का लाभ लेने का पात्र है। बहुत से परिवारों में पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ रहे हैं, उनमें से एक का नाम पात्रों की सूची से हटाया जाएगा।

 

ये लोग नहीं ले सकते लाभ

 

सरकारी नौकरी करने वाला, 10 हजार रुपये से ज्यादा पेंशन लेने वाला, इन्कम टैक्स रिटर्न भरने वाला व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकता। सरकार के निर्देशानुसार किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची संबंधित गांवों में भेजकर सोशल ऑडिट कराया जाएगा। गांवों में लिस्ट सार्वजनिक होने से पता चल जाएगा कि कौन पात्र है और कौन गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं।

Related posts

हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा

Reva India News

1 दिसम्बर से 16वीं म.प्र. विधानसभा सत्र प्रारंभ जिला अधिकारी बगैर कलेक्टर की अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 अवकाश अथवा मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

Reva India News

Leave a Comment