Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

मण्डला 14 फरवरी 2022

म0प्र0 शासन द्वारा तकनीकी शिक्षा में चलाई जा रही स्टेम योजना के तहत् उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनू मोहगाँव में अध्ययनरत् आईटी ब्रांच के 54 छात्र-छात्राएँ प्रथम दिवस, 42 छात्र-छात्राएँ द्वितीय दिवस को पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में तकनीकी एवं शैक्षणिक के लिए आए। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को म0प्र0 द्वारा संचालित आवासीय एकलव्य एवं अंबेडकर योजना की पूर्ण जानकारी जिसमें ऑनलाईन आवेदन, प्रवेश प्रक्रिया तथा प्राप्त समस्त सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राचार्य आर.के. परोहा द्वारा दी गई। कम्प्यूटर विभाग के प्रमुख श्रीकान्त व्यास, व्याख्याता द्वारा विजुअल बेसिक लैब का भ्रमण कराकर कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी जैस हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, हार्डडिस्क मॉनीटर की-बोर्ड एवं उनका संचालन, सावधानी आदि विभिन्न पहलुओं को बताया गया। अरविन्द गुप्ता व्याख्याता (टीपीओ) द्वारा केरियर गाईडेंस इन्टरप्रिनरशिप, स्वरोजगार से संबंधित अनेक पहलुओं पर जानकारी देकर तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। प्राईवेट बहु राष्ट्रीय कंपनियों में चयन के तरीके बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया साथ ही ओ.पी. साहू द्वारा आत्मनिर्भर बनने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की एवं संस्था में संचालित आवासीय छात्रावास, नेटवर्किंग लैब आदि का भ्रमण कराया गया तथा दसवी कक्षा उत्तीर्ण के पश्चात् उपयुक्त क्षेत्र की जानकारी इनके द्वारा दी गई।

Related posts

पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन का मंडला का प्रथम भ्रमण अधिकारियों की बैठक एवं पत्रकार वार्ता संपन्न अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश – आईजी का मंडला भ्रमण

Reva India News

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कैंडल मार्च

Reva India News

मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर 6 प्रकरण पंजीबद्ध

Reva India News

Leave a Comment