Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन के रूप में मिलेंगे 600 रूपए प्रतिमाह  

मंडला 14 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 600 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। दम्पति की मात्र सन्तान के रूप में केवल पुत्री हो, दम्पति आयकर दाता न हो, गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार का होना अनिवार्य नहीं है। अन्य पेंशन प्राप्त करता हो तो भी इस पेंशन के लिए पात्र है। मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के हितलाभ के तहत् 600 रूपए प्रतिमाह की पात्रता होगी। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए राशि आवंटित

Reva India News

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Reva India News

Leave a Comment