Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए राशि आवंटित

मण्डला 17 जून 2021

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कौशल एवं तकनीकि विकास योजनांतर्गत राशि रूपए 8.72 लाख का बजट हाथकरघा संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा जिले के शिल्पियों एवं बुनकरों के विकास के लिए आवंटित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए हाथकरघा बुनियादी एवं कौशल प्रशिक्षण तथा उपकरण के लिए 2.02 लाख, अजजा वर्ग के हस्तशिल्पियों के उन्नत प्रशिक्षण के लिए 3.43 लाख एवं अजा वर्ग के हाथकरघा बुनियादी, कौशल प्रशिक्षण एवं उपकरण के लिए 3.27 लाख रूपए आवंटित किए गए हैं।

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत जिले के बुनकर, औद्योगिक सहकारी समितियों स्व-सहायता समूहों उद्यमियों, उपकरण, अशासकीय संस्थाएं, शासकीय संस्थाओं से बुनियादी, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, करघे एवं सहायक उपकरण, प्रीलूम पोस्टलूम फेसीलिटी, रंगाई उपकरण तथा हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण आदि के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। प्रस्ताव प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 है तथा अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर अधोहस्ताक्षरकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्र डोभी का औचक निरीक्षण

Reva India News

वो विधवा थी पर श्रृंगार ऐसा कर के रखती थी कि पूछो मत।

Reva India News

4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment