Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें – हर्षिका सिंह जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं

मण्डला 15 फरवरी 2022

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण सुनिष्चित करें। हितग्राहियों को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलायें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिये। जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में पद्दीकोना निवास निवासी दिव्यांग परसादी एवं ठूठी बाई ने शासन की योजनाओं से लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जनपद पंचायत निवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देषित किया कि वे विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर से समन्वय कर आवेदकों के विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करना सुनिष्चित करें जिससे संबंधित को पेंषन सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। मधुपुरी के निवासियों द्वारा ग्राम पेयजल की समस्या बताये जाने पर कलेक्टर श्रीमति सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को स्थल परीक्षण कर आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। मनेरी एवं आसपास के किसानों ने मनेरी ग्राम में उपार्जन केन्द्र खोले जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को आगामी सीजन के लिये नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देष दिये। देवरीदादर निवासी महेष कुमार झारिया द्वारा खुडिया की उचित मूल्य दुकान के संचालन में लापरवाही संबंधी षिकायत की गई, कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल जॉच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देष दिये।

जनसुनवाई में पेंशन सहायता, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार, मजदूरी भुगतान, स्वास्थ्य सहायता सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय सीमा में निराकरण करते हुये ऑनलाईन एंट्री सुनिष्चित करें।

Related posts

सीमांकन, बंटवारा तथा नामांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

तालाब की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

निर्बाध रूप से जारी रहेगी छत्तीसगढ़ से आए नीलम और वंश की पढ़ाई फेसबुक से मिली जानकारी पर कलेक्टर ने तत्काल दिलाया प्रवेश  

Reva India News

Leave a Comment