Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राथमिक शालाओं के लिए गोंडी एवं बैगा भाषा की किताबें प्रदान की

मण्डला 17 फरवरी 2022
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एन. ई.जी.एफ. आई.आर.ई. संस्था मण्डला जिले के घुघरी विकासखण्ड में आदिवासी बच्चों की मातृभाषा शिक्षा के लिए कार्यरत है। एन.ई.जी.एफ. आई.आर.ई. संस्था राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल म.प्र. के अनुबंध के आधार पर मण्डला, डिण्डौरी, हरदा, खण्डवा, बालाघाट एवं अनूपपुर जिलों में आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए कार्यरत है। मातृभाषा आधारित बहुभाषीय शिक्षा के लिए संस्था ने गोंडी एवं बैगानी भाषा में किताबों का निर्माण किया है। वर्तमान में भारत सरकार की योजना रीडिंग कैंपेन या पढ़ना अभियान के द्वारा आदिवासी बच्चों तक पठन-पाठन सामग्री पहुँचाना हमारा उद्देश्य है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से की गई चर्चा के अनुसार एन.ई.जी.एफ. आई.आर.ई. कार्य मण्डला जिले की प्राथमिक शालाओं में गोंडी एवं बैगा भाषा की किताबें प्रदान करना प्रस्तावित किया गया। इस आधार पर मण्डला जिले के 2800 प्राथमिक शालाओं हेतु एन.ई.जी.एफ. आई.आर.ई. संस्था की ओर से 5877 गोंडी व बैगा की किताबों के सेट प्रदान किए गए हैं। यह किताबें विजय तेकाम सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मण्डला, रंजीत गुप्ता क्षेत्र संयोजक, शैलेन्द्र मालवीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला, विवेक शुक्ला शिक्षक मंडला, कमला धुर्वे कन्या आश्रम अधीक्षिका महाराजपुर, किश्ती मरावी आदिवासी कन्या आश्रम शाला मंडला, हेमा कुलस्ते अधीक्षिका आदिवासी अंग्रेजी कन्या आश्रम शाला मंडला, पचलू सिंह भारतिया अधीक्षक बैगा बालक आश्रम शाला सेमरखापा, अकवर सिंह सैयाम अधीक्षक बैगा बालक आश्रम शाला खुर्सीपार को एन.ई.जी. फायर की राज्य समन्वयक भोपाल ज्योति चंदेल द्वारा प्रदान किए गए संस्था की ओर से ब्लॉक ट्रेनर प्रद्युमन धारवैया भी उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा एन.ई.जी.एफ. आई.आर.ई. के कार्य की सराहना की गई।

Related posts

स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन प्रारंभ करने की मंत्रि-परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने के लिए सहकार्यता अनुबंध पर दी सहमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 अगस्त 2022

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक – डॉ. मोहन यादव परिश्रम में जो तपा है, उसने ही तो इतिहास रचा है, जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है, समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है।

Reva India News

Leave a Comment