Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रज़ा उत्सव में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने पहुँची कलेक्टर पद्मविभूषण चित्रकार हैदर रज़ा के 100वे जन्मोत्सव पर कला वीथिका में हो रहा आयोजन  

मण्डला 20 फरवरी 2022

पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के महान चित्रकार सैयद हैदर रजा के 100वें जन्मोत्सव पर रजा कला वीथिका में रजा – उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह रजा उत्सव में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने पहुंची। कलेक्टर ने रजा कला वीथिका परिसर में रखी शिल्पकृतियों का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी हासिल की। वीथिका में लगी हैदर रज़ा की पेंटिंग को भी कलेक्टर ने देखा। इस दौरान उन्होंने रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे से रज़ा साहब से जीवनी पर चर्चा की। उन्होंने रज़ा साहब को मिले सभी पद्म पुरुस्कारों को भो देखा।

कलेक्टर रज़ा उत्सव में शामिल कलाकारों से भी मिली। अलग-अलग तरह की चित्रकारी कर रहे विभिन्न आयु वर्ग के लोगों से भी कलेक्टर ने चर्चा कर उनकी रूचि जानी। सरस्वती शिशु मंदिर की दूसरी कक्षा की नन्ही छात्रा पहल दुबे ने कलेक्टर को ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की अपनी बनाई पेंटिंग गिफ्ट की। कलेक्टर पहल की पेंटिंग और सोच से काफी प्रभावित हुई और उन्होंने उससे आत्मीय चर्चा भी की। माटी पर रंग कार्यशाला के तहत लोगों को मिटटी के बर्तन बनाना सिखा रहे भीखम प्रजापति ने कलेक्टर को मिटटी को बनी बॉटल भेंट की। कलेक्टर के रज़ा उत्सव में शामिल सभी कलाकारों के कार्यों को भी देखा। उन्होंने रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे व कार्यशाला के संयोजक योगेंद्र त्रिपाठी से कला के वीतर को लेकर चर्चा की। कलेक्टर ने बताया कि रज़ा साहब के जन्म दिन पर आयोजित उत्सव में भाग ले रहे हैं। यहाँ कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है। हमारी कोशिश होगी कि हम हर तरह की कला से जुड़े लोगों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करें। इसके लिए लगातार कैंप आयोजित करने का भी विचार है। इस दौरान गजेंद्र सोनी सहित कार्यशाला के कलाकार आशीष कछवाहा, शुभांशी कांसकार, गरिमा ताम्रकार, भीखम प्रजापति, अशोक सोनवानी उपस्थित थे।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 आवेदकों की समस्या

Reva India News

वुडन बेडमिंटन कोर्ट का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

Reva India News

गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment