Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न

मण्डला 23 फरवरी 2022

भारत सरकार की परिकल्पना 2025 तक ’’टीबी मुक्त भारत क्षय रोग’’ को साकार करने के लिए जिला क्षय केन्द्र मण्डला में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत क्षय उन्मूलन से संबंधी जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं राज्य स्तर से ऑनलाईन प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्नमूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत ट्राईबल टीबी इनीटिएटिव हेतु पिरामल स्वास्थ्य टीम को चार साल तक कि अवधि के लिए जिले में जनजातीय टीबी उनमूलन पहल के लिए क्रियान्यवन एजेन्सी के रूप में चयनित किया गया है। मण्डला जिले में पिरामल स्वास्थ्य टीम द्वारा एनटीईपी टीम के सहयोग से विभिन्न गतिविधियाँ की जायेंगी।

कार्यक्रम के तहत दुर्गम क्षेत्रों में गहन आउटरीच गतिविधि द्वारा टीबी के लक्षण वाले संभावित मरीजों की खोज की जाएगी। टीबी जांच एवं निदान हेतु बलगम संग्रहण कर जांच केद्र तक पहुँचाया जाएगा। पिरामल स्वास्थ्य टीम गतिविधियों कि कार्ययोजना, निष्पादन और पर्यवेक्षण करने में सहयोग प्रदान करेगी। बलगम संग्रहण एवं जांच हेतु समस्त आवश्यक सामग्री एवं उपकरण उपलब्धता आंकलन एवं वितरण हेतु सहयोग सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। दुर्गम एवं उच्च बोझ वाले जनजातीय गांवों की पिरामल स्वास्थ्य टीम संचालित मोबाइल बैन एवं फ्रन्टलाईन श्रमिकों की तकनीकी सहायता और आईईसी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेगी। टीबी संदिग्ध मामलों के सेंम्पल, नमूना संग्रह पर निगरानी रखने में भी सहयोग करेगी। उक्त बैठक व प्रशिक्षण में जिला क्षय अधिकारी डॉ. जे.पी. चीचाम एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक कीर्ति सिंह कुशवाह के द्वारा उपस्थित एनटीईपी एवं पिरामिल स्वास्थ्य संस्था की जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।

समाचार क्रमांक/263/फोटो संलग्न

 

Related posts

योजनाओं के माध्यम से हो रहे प्रयासों को परिणाम में बदलें – रामनिवास रावत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री के निर्देश

Reva India News

वन अधिकार दावों के निराकरण के लिए खंड स्तरीय समिति की बैठक संपन्न 900 दावों की समीक्षा कर जिला स्तरीय समिति को भेजने की तैयारी

Reva India News

नैनपुर में एसडीएम की उपस्थिति में बीएलओ ऐप मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

Leave a Comment