Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डीपीआर तैयार करते समय व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

मण्डला 26 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में जल-जीवन मिशन के तहत् जिले में चल रहे नल-जल कनेक्शन एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुसार 2024 तक जल-जीवन मिशन का कार्य शतप्रतिशत रूप से पूर्ण करते हुए हर घर तक नल से पानी पहुँचाना है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत जिले को मिले लक्ष्य तथा इसके विरूद्ध प्राप्त की गई उपलब्धियों की ब्लॉकवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जल-जीवन मिशन के तहत् शेष बचे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं जल्द पूरा करें। साथ ही शेष डीपीआर के कार्य पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीपीआर तैयार करने संबंधी कार्य अत्यंत गंभीरता से करें। उन्होंने सभी संबंधित इंजीनियर्स को निर्देशित किया कि डीपीआर तैयार करने में व्यवहारिक दृष्टिकोण को महत्व दें।

श्रीमती सिंह ने रेट्रोफिटिंग एवं नए प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए जिले के कुल ग्रामों में पूर्ण किए गए जल-जीवन मिशन के कार्यों की आंकड़ेवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मार्च के पूर्व शेष उपलब्धि अनिवार्यतः प्राप्त करें। कलेक्टर ने ईईपीएचई से नए कार्यों के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया एवं कार्य आदेश जारी करने के संबंध में जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि कार्यादेश जारी हो चुके कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करें। उन्होंने अनावश्यक देरी पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में ईईपीएचई श्री कुशरे, एसीईओ श्री मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

कॉन्ट्रेक्टर्स को नोटिस जारी करें

 

कलेक्टर ने जल-जीवन मिशन के कार्यों की पीपीटी आधारित समीक्षा करते हुए विभिन्न ग्रामों में हुए कार्यों की समय-सीमा अनुसार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को पूरा करने समय-सीमा दी। श्रीमती सिंह ने ग्रामवार समीक्षा करते हुए निर्धारित शर्तों एवं समय-सीमा के अनुसार कार्य नहीं करने वाले कॉन्ट्रेक्टर्स को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यों को जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर के संबंध में ईईएमपीईबी को निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि पूर्ण हुए कार्यों का आगामी 4 से 5 दिन में टेस्टिंग पूर्ण करें। कलेक्टर ने डीपीसी एवं महिला बाल विकास विभाग से नल-जल कनेक्शन के तहत् किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में कनेक्शन शतप्रतिशत पूर्ण करें।

Related posts

सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए नए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

Reva India News

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ब्रीफिंग

Reva India News

दिव्यांगजनों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment