Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

मण्डला 2 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार “BAIGA” डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। 3 मार्च को जिले के 9 बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 मार्च को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीगोहान में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानेगांव एवं बीजेगाँव में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलनी में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगरिया में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदराम में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत झुरकी में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदवारा में विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

Related posts

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Reva India News

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न निपसिड इंदौर में आयोजित किया गया दो सप्ताह का सत्र

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment