Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों में लगाया गया थ्री डस्टबिन

मण्डला 7 मार्च 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुये नगरपालिका परिषद मण्डला के द्वारा नगर के सार्वजनिक स्थानों में रखे बड़े डस्टबिन (कंटेनर) को उठाकर अलग कर दिया गया है और शासन के मापदंड के अनुकूल थ्री डस्टबिन नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों में लगाया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका के द्वारा जीवीपी प्वाईंट (कचरा अड्डा) को समाप्त किया जा रहा है। नगर वासियों से पूर्णिमा (अमित) शुक्ला अध्यक्ष न.पा.परि. मण्डला, गिरीश चंदानी उपाध्यक्ष न.पा.परि. मण्डला के द्वारा नगर वासियों से अपील की गई है कि घरों से निकलने वाला गीला एवं सूखा कचरा को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर न.पा. के डोर-टू-डोर कचरा वाहन के अलग-अलग खंडों मे प्रदाय करें। साथ ही कचरे को सार्वजनिक स्थान पर न फेकें स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मंडला को नं. 1 बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Related posts

विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य मेले का आयोजन 25 एवं 26 मई को

Reva India News

एकादशी से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ किया जाएगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पंचचौकी महाआरती समिति में दस समाजसेवी 1.51 लाख रूपए जमा कर संरक्षक सदस्य बनें नर्मदा नदी के महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती 12 नवंबर से प्रारंभ होगी

Reva India News

Leave a Comment