Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

9 मार्च को श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर

मण्डला 7 मार्च 2022

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय मण्डला में 9 मार्च को श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें डॉ. अमित अग्रवाल, पीजीएमओ ईएनटी, सिविल अस्पताल लखनादौन रांझी जिला जबलपुर के द्वारा सेवाएं प्रदाय की जायेगी। शिविर मे ऐसे दिव्यांगजन जिनके नवीन श्रवण बाधित दिव्यांगजन बनना है। पुराने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण होना है, वे आधार कार्ड, समग्र आई.डी. की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो तो जिला चिकित्सालय मण्डला में 9 मार्च 2022 को उपस्थित हों ताकि जांच उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी की कार्यवाही की जा सके।

Related posts

कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिए आवेदन

Reva India News

खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न  

Reva India News

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन पर कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment