Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तर से प्राप्त एक्स-रे मशीन का जिला चिकित्सालय मण्डला में हुआ इंस्टालेशन  

मण्डला 14 मार्च 2022

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तर से प्राप्त हाईटेक एक्स-रे मशीन का इंस्टॉलेशन का कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन डॉ. के.आर. साक्य एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. जे.पी. चीचाम मण्डला के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय परिसर में करवा लिया गया है। अब टीबी के मरीजों को एक्स-रे की जाँच के लिए अनावश्यक विलंब नही करना पड़ेगा। यह मशीन विशेष रूप से टीबी के मरीजों की जांच के लिए ही भेजी गई है। जिन मरीजों की टीबी खखॉर जाँच में नहीं डायग्नोज हो पाती है उनकी एक्स-रे के माध्यम से चेस्ट एक्स-रे किया जाता है ताकि फेफड़ों में टीबी के संक्रमण का पता लगाया जा सके।

Related posts

3 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सेल्फी प्वाईंट में सेल्फी ली

Reva India News

अनाधिकृत रूप से डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment