Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बायपास निर्माण व एकरेखण परिवर्तन के लिए जनसुनवाई 24 मार्च को  

मण्डला 20 मार्च 2022

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 मंडला-नैनपुर-लामता-बालाघाट के उन्नयन कार्य का डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है एवं यह मार्ग जिन संघन आबादी बाले ग्रामों से गुजर रहा है वहां पर बायपास का निर्माण कार्य एवं ज्यामितीय सुधार के लिए एकरेखण परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग पर मण्डला-बम्हनी-चिरईडोंगरी एवं नैनपुर में बायपास निर्माण करना प्रस्तावित किया गया है।

उक्त प्रस्तावित निर्माण कार्य के प्रस्ताव मे जनसुनवाई कर बायपास निर्माण एवं एकरेखण परिवर्तन के लिए आपसी-सहमति बनाई जा सके एवं मार्ग में आ रहे ग्रामों के बाहर से प्रस्तावित बायपास के एकरेखण को अंतिम रूप दिया जा सके, इसके लिए 24 मार्च 2022 को नगर पालिका मिटिंग हॉल बम्हनी बंजर में दोपहर 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन किया गया है।

Related posts

आज 479 मतदाताओं से कराई जाएगी होम वोटिंग

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कॉलेज चलो अभियान फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

एकलव्य योजनांर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

Reva India News

Leave a Comment