Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनीमिया चिन्हांकन के लिए विशेष कैम्प आयोजित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

मण्डला 21 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर ब्लॉकवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने एएनसी रजिस्ट्रेशन, एनीमिया परीक्षण एवं प्रबंधन, सीवियर एनीमिया चिन्हांकन, डिलेवरी डाटा अपडेशन, जेएसवाई तथा पीएसवाई भुगतान, मातृ मृत्यु समीक्षा, शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण की ब्लॉकवार समीक्षा, शिशु मृत्यु समीक्षा, एनआरसी, नवजात शिशु गहन चिकित्सा तथा अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने मातृ स्वास्थ्य की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने मंडला जिले की रैंकिंग को मातृ स्वास्थ्य में बेहतर करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने एएनसी रजिस्ट्रेशन की पोर्टल पर एंट्री गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिलेवरी का डाटाएंट्री गंभीरतापूर्वक फीड करें। उन्होंने बम्हनी क्षेत्र की एएनसी डाटाएंट्री पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शहरी क्षेत्र के सभी एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को मवई क्षेत्र की एएनएम की बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी एएनएम जो डाटा एंट्री में लापरवाही बरतती है तथा बैठक में अनुपस्थित होने पर उनकी सेवा समाप्त करें।

 

एनीमिया चिन्हांकन के लिए लगाएँ विशेष कैम्प

 

कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह को निर्देशित किया कि जिले में माताओं एवं बच्चों में एनीमिया चिन्हांकन के लिए विशेष कैम्प आयोजित करें। उन्होंने मॉडरेट एनीमिया आईडेंटीफिकेशन पर चर्चा करते हुए आगामी एक सप्ताह में विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सभी बीएमओ को एनीमिया चिन्हांकन के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष कैम्प आयोजित करते हुए सीएचओ एवं अधिनस्थ अमले को सक्रिय करें। श्रीमती सिंह ने सिविल सर्जन से ब्लड डोनेशन एवं रक्ताधान के संबंध में जरूरी जानकारी ली।

 

गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित करें कैम्प

 

कलेक्टर ने गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए कहा कि अब कोविड संक्रमण की कमी के पश्चात गर्भवती माताओं के संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैम्प का आयोजन प्रारंभ करें। उन्होंने सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैम्प करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनमोल पोर्टल की समीक्षा करते हुए मोहगांव क्षेत्र में डाटा एंट्री के कार्य से संतोष जताया। उन्होंने अन्य सभी बीएमओ को अनमोल पोर्टल डाटा एंट्री में असंतोषजनक प्रगति दिखाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने जेएसवाई एवं पीएसवाई भुगतान की समीक्षा करते हुए ब्लॉकवार जानकारी ली। उन्होंने मातृ मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, डीपीओ श्वेता तड़वे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीपरे, जिला टीकाकरण अधिकारी श्री झारिया, सिविल सर्जन डॉ. शॉक्य, सभी बीएमओ, बीपीएम तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आज मांझीपुर और लाटो से होगी ई-जनसुनवाई

Reva India News

रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला की छात्राओं ने भरे फॉर्म-6

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment