Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को जन अभियान बनाएं – हर्षिका सिंह बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 7 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जल संरक्षण तथा भू-जल संवर्धन की गतिविधियों को जन अभियान बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर वर्षा, भू-जल संवर्धन तथा जल संरक्षण के संबंध में चर्चा करते हुए लोगों को जल का महत्व बतलाएं। उन्होंने ग्राम सभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही, कृषक तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, समस्त एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि ग्रामसभाओं के लिए समुचित माहौल बनाएं। लोगों को आमंत्रण दें तथा सभा में वर्षा, भू जल संवर्धन एवं जल संरक्षण की आवश्यकता तथा इन कार्यों में जनता की सहभागिता के संबंध में विस्तार से चर्चा करें। कलेक्टर ने इन ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत करें। जहां अच्छे कार्य हो रहे हैं उनको साझा करें। पंचायत स्तर पर जल यात्राएं आयोजित करें। एसडीएम तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समन्वय कर विकासखंड स्तर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि उद्योगपतियों, व्यवसायियों तथा कृषकों को जल संरचनाओं के निर्माण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने छोटे तालाब, खेत तालाब, मेढबंधान, स्टॉपडेम सुधार, सोखता गड्ढा आदि निर्माण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि वर्षा के पूर्व जल संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कराएं। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले जल संसद के प्रसारण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी को 50 से अधिक स्टॉल पर उपलब्ध रहेंगे मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजन

Reva India News

सतगुरु बाबा ईश्वर शाह के मंडला आगमन पर भक्त हुए भावविभोर .शोभायात्रा सत्संग में पहुंचे श्रृद्धालु लगाए हरे माधव के जयघोष  

Reva India News

14, 15 एवं 16 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर नैनपुर, निवास एवं मंडला जनपद पंचायत में शिविर आयोजित होंगे

Reva India News

Leave a Comment