Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से 17 अप्रैल तक मोचा में आयोजित होगा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते करेंगे शुभारंभ  

मण्डला 13 अप्रैल 2022

14 से 17 अप्रैल तक जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत मोचा में कोदो-कुटकी तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार का शुभारंभ 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। कोदो-कुटकी तिहार में कृषि, आजीविका, उद्यानिकी सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाकर लोकल उत्पादों का प्रमोशन किया जाएगा। यह कोदो-कुटकी तिहार आमजनों के लिए प्रतिदिन शाम 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहेगा। कोदो-कुटकी तिहार में आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाने स्थानीय नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा कोदो-कुटकी तिहार के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिलेवासी कोदो-कुटकी तिहार में पहुंचकर स्थानीय व्यंजनों, कोदो-कुटकी के उत्पादों एवं आदिवासी संस्कृति की प्रस्तुतियां देख सकते हैं।

 

कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोदो-कुटकी तिहार में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों एवं जिले की आदिवासी बाहुल्य संस्कृति की झलक देखने जरूर पधारें। उन्होंने कहा है कि जिलेवासी 14 से 17 अप्रैल तक शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक ग्राम पंचायत मोचा पहुंचकर जिले के इस त्यौहार को सफल बनाएं।

Related posts

‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतगत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Reva India News

फसल बीमा योजना: रबी फसलों के बीमा पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शक्ति स्वरूपा सभी बेटियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Reva India News

Leave a Comment