Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेला 20 अप्रैल को

मण्डला 13 अप्रैल 2022

शासकीय आईटीआई मंडला में प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यशस्वी ग्रुप द्वारा वीई कमर्शियल पीथमपुर एवं देश प्रतिष्ठित कम्पनियों के लिए अप्रैटिसशिप हेतु चयन किया जायेगा। इस मेले में वेल्डर, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर आदि ट्रेड के शासकीय एवं प्राइवेट आईटीआई के उतीर्ण प्रशिक्षणार्थी, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2022 को अपने मूल दस्तावेज फोटो एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अप्रेन्टिसशिप के लिए भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों के अनुसार की जाएगी। इच्छुक अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

शासकीय चिकित्सालयों एवं जन औषधि केन्द्रों में रहेंगी व्यवस्थाएं उपलब्ध

Reva India News

जिले का गौरव बना दिव्यांग स्कूल विवेक तन्खा एवं रोटरी क्लब के सहयोग से संचालित निःशुक्ल दिव्यांग स्कूल

Reva India News

कार्यशाला में किया गया महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर चिंतन महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन  

Reva India News

Leave a Comment