Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 तक

मण्डला 13 अप्रैल 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2022 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 14 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से वीर शहीद उदयचंद जैन समाधि स्थल महाराजपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे फायर रैली नगर पालिका परिसर से नगर भ्रमण के लिए प्रारंभ होगी। 16 अप्रैल को प्रातः 7 बजे नेहरू पार्क में योगा कार्यक्रम, 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल व अस्पताल आदि में फायर ड्रिल, 19 अप्रैल को शाम 5 बजे स्टेडियम ग्राउंड में कबड्डी का आयोजन किया जाएगा एवं 20 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक मंडला एवं महाराजपुर में औद्योगिक क्षेत्र अस्पताल, औद्योगिक बिल्डिंग आदि का फायर निरीक्षण कार्य होगा।

Related posts

हर बच्चे में होती है नैसर्गिक प्रतिभा, उसे पहचान कर निखारने की जरूरत- कलेक्टर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी स्कूल के वार्षिक उत्सव में हुए शामिल

Reva India News

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अस्थायी न्यायालय लगाने के निर्देश

Reva India News

जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड करें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment