Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

मण्डला 22 अप्रैल 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड स्तर में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन 18 से 22 अप्रैल 2022 तक किया गया है। इन मेलों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार, रोगों से बचाव के लिए निवारक उपायों के साथ-साथ रोगों की शीघ्र पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में आयोजित मेले का शुभारभ नगर परिषद निवास अध्यक्ष चैनसिंह वरकड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास में आयोजित शिविर में 667 व्यक्तियों का इलाज किया गया जिनमें 70 गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 नवम्बर 2022

Reva India News

स्मृति सुमन शिविर के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर परिवार को सबल बनाया गया – पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय कार्यविभाग, पॉलीटेक्निक कॉलेज, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए

Reva India News

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 3 जनवरी को होगी

Reva India News

Leave a Comment