Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गेहूँ विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग 30 अप्रैल तक

मण्डला 28 अप्रैल 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2022-23 हेतु जिले में गेहूं विक्रय के लिए 53 केन्द्र बनाये गए हैं। इन केन्द्रों पर कृषकों द्वारा अपनी उपज का गेहूं विक्रय हेतु 15290 कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है इनमें से 4466 कृषकों के द्वारा 186591.99 क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय किया गया। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर 30 अप्रैल 2022 के पूर्व वेबसाईट http://mpeuparjan.nic.in/WPMS2022/MainPage.aspx पर रबी 2022-23 के किसान स्लॉट बुकिंग के ऑप्शन पर जाकर अपनी गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि सुनिश्चित करें। साथ ही उपज को साफ-सुथरी एवं एफ.ए.क्यू. मापदंड पर ही तैयार करके विक्रय हेतु लाएं।

Related posts

ग्राम पंचायत तिंदनी के पोषक ग्राम सकरी में जल संचय अभियान के तहत किया गया बोरी बंधान

Reva India News

अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं – अपर कलेक्टर

Reva India News

कार्यों की प्राथमिकता समझते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में संपादित करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत, तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment