Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पवन लिल्हारे एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मण्डला 30 अप्रैल 2022

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा पवन लिल्हारे पिता मारूति लिल्हारे निवासी वार्ड नंबर-1 गौरीशंकर नगर, बूढ़ी बालाघाट, वार्ड नंबर-14, थाना नैनपुर उम्र 43 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में शकील जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झारखण्ड में बाबा बैद्यनाथ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Reva India News

घरेलू हिंसा रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान

Reva India News

उपार्जन संबंधी सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करें – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment