Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायत निर्वाचन एवं आरक्षण से संबंधित तैयारियाँ पूरी करें – हर्षिका सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में दिए निर्देश

मण्डला 20 मई 2022

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जल्द प्रदेश स्तर पर पंचायत निर्वाचन संबंधी गतिविधियाँ प्रारंभ होगी। योजना भवन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन एवं आरक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों का प्रशासकीय स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करने बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन एवं आरक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का सभी अधिकारी गहनता से अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण संबंधी प्रकाशन एवं अंतिम रूप देने की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अमला उपस्थित था।

कलेक्टर ने कहा कि 20 मई से 25 मई के बीच पंचायत निर्वाचन के आरक्षण संबंधी गतिविधियों को पूरा किया जाना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को महिला आरक्षण, रोटेशन, परिसीमन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि जनपद से लेकर जिला स्तर तक आरक्षण संबंधी की जाने वाली सभी कार्यवाहियों में पारदर्शिता रखें। उन्होंने कहा कि इस दौरान आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के बैठने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की अलग-अलग श्रेणीवार पंचायतों की जानकारी एकत्र करें तथा उनमें अपनाए जाने वाले आरक्षण प्रक्रिया को गहनता से समझते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें।

Related posts

एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत सफलता के साथ पूर्ण, कलेक्टर ने टीम का किया सम्मान

Reva India News

पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक 10 जून को

Reva India News

शासन की प्रसूति सहायता योजना से आर्थिक संबल पाकर निशा बरकड़े ने जताया आभार

Reva India News

Leave a Comment