Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 20 मई 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 21 मई 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 21 मई को जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक लेंगे एवं दोपहर 1:20 बजे मंडला से नारायणगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2 बजे नारायणगंज पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं दोपहर 3:30 बजे नारायणगंज से बीजाडांडी के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4 बजे बीजाडांडी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायं 6 बजे बीजाडांडी से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 6:40 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे श्री कुलस्ते 22 मई को प्रातः 10:45 बजे जेवरा से बबलिया के लिए रवाना होंगे तथा 11 बजे बबलिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 12:30 बजे बबलिया से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे निवास पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सायं 5:45 बजे निवास से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

जल जीवन मिशन के तहत आमजन को जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

Reva India News

आज 6 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Reva India News

Leave a Comment