Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

मण्डला 20 मई 2022

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में म0प्र0 के मूल निवासी ऐसे आवेदक जो 12वी कक्षा उत्तीर्ण हो, 18 से 40 आयु वर्ग के हों तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रू. से कम हो वो पात्र हैं। पात्र आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना के लिए 1 लाख से 50 लाख तक तथा सेवा एवं व्यवसाय के लिए रू 1 लाख से 25 लाख तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

योजना में सेवा एवं व्यवसाय के तहत व्यवसायिक वाहन व दुकान के लिए आवेदन एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल से कर सकते हैं। 3 प्रतिशत वार्षिक दर 7 वर्ष तक की अवधि हेतु ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

प्रेक्षक श्री खरे ने विकासखण्डों के स्क्रूटनी कार्यों का लिया जायजा मंडला, मोहगांव, घुघरी तथा निवास का किया दौरा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 जनवरी 2023

Reva India News

वेक्सीनेशन महाअभियान हेतु टीकाकरण सेशन साईट निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment