Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नो सिंगल यूज, नो पॉलीथीन अभियान” अंतर्गत व्यापारियों के काटे गए चालान

मण्डला 22 मई 2022

नगरपालिका सीमा क्षेत्रांतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के प्रतिबंध के साथ ही “नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन अभियान” चलाने के निर्देश कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा दिये गये हैं। निर्देश के परिपालन में 21 मई 2022 को उदय चौक, बड़ चौराहा एवं बस स्टैंड के फल विक्रेताओं एवं किराना दुकानों में जाकर व्यपारियों को नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन, डिस्पोजल का उपयोग एवं भंडारण न करने की समझाईश दी गई। साथ ही व्यापारियों के प्रतीकात्मक चालान की कार्यवाही की गई जिसमें 1500 रूपये का चालान काटा गया। चालानी कार्यवाही माह मई एवं जून माह में किया जाना है। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी के द्वारा नगरवासियों एवं व्यपारियों से अपील की गई है की नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन का उपयोग एवं भंडारण न करें। साथ ही बाजार आते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें। चालानी कार्यवाही स्वच्छता निरीक्षक एस.सी. चौधरी प्रभारी, वार्ड सुपरवाईजर पुष्पेन्द्र पाण्डेय, वार्ड सुपरवाईजर राजेश गोदरे, वार्ड सुपरवाईजर रवि कुमार टकोरिया के द्वारा की गई।

Related posts

नर्सिंग कॉलेज की कॉउंसलिंग प्रक्रिया समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल  

Reva India News

नगर परिषद बिछिया की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पर्यवेक्षण कार्य 7 से 12 तक  

Reva India News

सीवरेज लाइन और रोड मरम्मत का कार्य 1 सप्ताह में पूरा करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने प्रातः कालीन भ्रमण में दिए सख्त निर्देश

Reva India News

Leave a Comment