Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न  

मण्डला 22 मई 2022

योजना भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने मंडला जिले के दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉटों पर सुधारात्मक कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडला-जबलपुर एवं मंडला-चिल्फी राजमार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉटों बिनेका, पदमी, अंजनिया चौराहों एवं चूही घाट पर एमपीआरडीसी व एनएचएआई के अधिकारियों को उक्त स्पॉटों पर यातायात संकेतक, रोड मार्किंग, रोड स्टड रेडियम, रिफ्लेक्टर लगाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें। श्री कुलस्ते ने वर्षा पूर्व पुल व पुलियों पर यातायात संकेतक लगाए जाने, मंडला शहर में ऑटो रिक्शा स्टेंडों का चिन्हांकन एवं सड़कों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

पशु-पक्षियों को सर्दी से बचाने एवं उनकी सुरक्षा संबंधी एडवाईजरी

Reva India News

मैंने टीका लगवाकर किया खुद को सुरक्षित – पलक 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन महाभियान में लगाया टीका

Reva India News

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से बदली किस्मत: चैनसिंह भांडे बने आत्मनिर्भर, डेयरी व्यवसाय से मिली नई पहचान

Reva India News

Leave a Comment